विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलायी गयी शपथ
तेजस टूडे ब्यूरो
बुलंदशहर। “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” पर रिजर्व पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यक्रम हुआ जहां अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू सहित अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलायी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा यह कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित अनेक जानलेवा रोगों का प्रमुख कारण है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया तथा उपस्थित पुलिसकर्मियों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तंबाकू सहित अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा जनमानस को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







