ट्रैक्टर चोर से पुलिस की हुई मुठभेड़, जंगल में घेराबन्दी करके दबोचा, चोरी का ट्रैक्टर—तमंचा बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी/शक्ति सिंह
झांसी। बबीना थाना पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर की तलाश के दौरान एक शातिर आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया जॉन डियर ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 26 मई की रात बबीना क्षेत्र के ग्राम सुकुवा निवासी किसान बृजेंद्र यादव के घर के बाहर खड़ा जॉन डियर ट्रैक्टर चोरी हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी में शामिल युवक झरर घाट के जंगल क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ग्राम सुकुवा निवासी 21 वर्षीय अनूप सिंह यादव उर्फ दादा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई। साथ ही एक देशी तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी मिला। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद ट्रैक्टर उसके वास्तविक मालिक को सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, उपनिरीक्षक श्याम सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, आरक्षी सौरभ तिवारी, आनंद सिंह आदि शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

