Wednesday, April 22, 2026
HomeJaunpurबकरीद के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च | #TEJASTODAY

बकरीद के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च | #TEJASTODAY

-

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। बकरीद के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये शुक्रवार को पुलिस ने नगर व क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान शासन द्वारा जारी निर्देश का पालन करने के लिये लोगों को जागरूक किया गया। फ्लैग मार्च कोतवाली से पश्चिमी कौड़िया, जौनपुर रोड, रामलीला भवन चौराहा, चूड़ी मोहल्ला, पुरानी बाजार, आजमगढ़ रोड, फैजाबाद रोड, जेसीज चौक, मेनरोड होते हुए पुनः कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, महेश सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह, लव कुमार शुक्ला, मंशाराम गौड़ आदि मौजूद रहे।

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। बकरीद के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये शुक्रवार को पुलिस ने नगर व क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान शासन द्वारा जारी निर्देश का पालन करने के लिये लोगों को जागरूक किया गया। फ्लैग मार्च कोतवाली से पश्चिमी कौड़िया, जौनपुर रोड, रामलीला भवन चौराहा, चूड़ी मोहल्ला, पुरानी बाजार, आजमगढ़ रोड, फैजाबाद रोड, जेसीज चौक, मेनरोड होते हुए पुनः कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, महेश सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह, लव कुमार शुक्ला, मंशाराम गौड़ आदि मौजूद रहे।

सौरभ​ सिंह सिकरारा, जौनपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर था। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से गठबंधन से मल्हनी का उपचुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है, ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। हमने सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करें। बुधवार को गोसाईगंज बाजार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिसका दल होता है उसका बल होता है उसकी समस्याओं का हल होता है। 70 साल से जिन- जिन लोगो ने दल बनाया और अपनी समस्याओं का हल कर लिया। सभी समस्याओं का हल राजीतिक दल से ही सम्भव है। कहा कि जो गरीब, किसान, नौजवान है, मछुवारे है जो नदियों के किनारे बसे हुए है। जिले में कई नदियां बहती है ऐसे में हमारी संख्या बल यहां बहुत अधिक है। हमारी संख्या अधिक होने के बावजूद 70 साल से इनको घुमाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं 13 जनवरी 2013 को निषादराज के किले पर संकल्प लिया। मैने 16 अगस्त 2016 में पार्टी का रजिस्टर कराया। 2017 में हमारी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमे मल्हनी में हमारा प्रत्याशी रनर रहा। जबकि भाजपा यहां चौथे स्थान पर थी। 2019 में लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का प्रत्याशी चुनाव हार गई। मल्हनी में निषाद पार्टी रनर थी। अगर आज चुनाव नही होता तो जब पहला आदमी नही रहा तो दूसरे का नम्बर वैसे ही है। इसलिए निषाद पार्टी मल्हनी चुनाव लड़ेगी। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से चुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। इसीलिए सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करे। डा. संजय निषाद ने कहा कि वे हमारे बड़े भाई तो अपने छोटे भाई को भी बड़ा करने का धर्म बनता है। अब सहयोग करे। कोरोना के कारण हम भीड़ इकठ्ठा नही कर सकते लेकिन पदाधिकारियो के माध्यम से सन्देश दे रहे है कि मतदाताओं तक आप कैसे पहुंचोगे। अपमान सहकर जो अपमान सहता है राजनीति में वही सम्मान का हकदार होता है। इसलिए मतदाताओं के पास जाओ और सही- सही बात बताओ कि भाजपा ने क्या किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोगो को बताओ कि भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्रालय दिया है, मत्स्य मंत्रालय दिया है, 20 हजार करोण रुपया दिया है। मछुआरों के लिए स्वास्थ्य बीमा दिया हैं, निषादराज किले को पर्यटन स्थल घोषित किया है जो चमक रहा है। उन्होंने भाजपा को बधाई दिया कि कम से कम श्रृंगेरपुर धाम की मिट्टी व निषादराज किले की मिट्टी है जहां भगवान राम को गले मिलाया, ऐसे जगह जहां भगवान राम को कष्ट में निषादराज ने गंगा पार लगाया था। वहां की मिट्टी और गंगाजल आएगा। राम मंदिर में भी निषादों का सहयोग है, सरकार बनाने में भी निषादों का सहयोग है। कहा कि जनता को जाओ समझाओ और अपने वोट को इकट्ठा करो क्योकि वोट से ही सारा पावर है। जो निष्क्रिय है उन्हें सक्रिय करेगे। और बूथ को मजबूत करेगे। ये तो पूरे प्रदेश की तैयारी चल रही है दुर्भाग्यवश यहां उपचुनाव हो रहा है। निषाद पार्टी रनर थी वही लड़ेगा। कहा कि इस सम्बंध में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर बातचीत में अच्छा परिणाम निकलता है। जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर रसूलपुर गांव स्थित निषाद बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाएं समेत तीन लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार लल्लन तथा राम प्रकाश निषाद के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। रामप्रकाश ने एक सप्ताह पहले पक्की नाप कराकर पत्थरगड़ी करवाया था। रामप्रकाश का आरोप है कि विपक्षी गड़े हुए पत्थर को उखाड़ कर फेंक रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। वहीं लल्लन का कहना है कि रामप्रकाश पक्का निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे। इसलिए विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। विपिन मौर्या मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खाखोपुर बाजार के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक युवक घायल हो गया। बक्शा थाना क्षेत्र के बधूना गाँव निवासी रामकिशोर मौर्य 26 वर्ष पुत्र लालमणि निजी कार्य से कही गये थे। वह बुधवार की देर शाम अपनी बाइक से मुंगराबादशाहपुर से अपने घर की तरफ जा रहे थे। अभी उक्त बाजार से आगे बढ़े थे कि सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मारकर फरार हो गया। वह असंतुलित होकर सड़क के बगल गड्ढे में गिर पड़े जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर दिया। ADD Shubham Offset सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिकरारा थाने पर कोरोना महामारी के मद्देनजर शासन द्वारा आदेश के बावजूद भी दोपहिया सवार लोग न तो मास्क लगाकर चल रहे है न तो हेलमेट लगाकर चल रहे है। ऐसे लोगों के साथ सिकरारा पुलिस कड़ाई से पेश आ रही है, और सरकारी आदेश का पालन करते हुए दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विगत कई दिनों से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी दोपहिया वाहन चालक सुधरने का नाम नही ले रहे है। कोई बिना मास्क लगाए गाड़ी चला रहा है, तो कोई बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा है तो कोई डबल सवारियों के साथ चल रहा है। ऐसे ही लोगों को सिकरारा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान के समय 104 गाड़ियों का चालान किया और 25000 रुपया सम्मन शुल्क वसूला और गुरुवार को दोपहर तक पुलिस नौ गाड़ियों का चालान कर चुकी थी 2100 रुपये सम्मन शुल्क वसूल चुकी थी और चेकिंग अभियान चालू था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: गैस एजेंसी संचालकों एवं आयल कम्पनियों के अधिकारियों संग डीएम ने की बैठक

गैस एजेंसी संचालकों एवं आयल कम्पनियों के अधिकारियों संग डीएम ने की बैठकतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद के...

Jaunpur News: थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचन्द्र जी बनाये गये बदलापुर कोतवाल

थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचन्द्र जी बनाये गये बदलापुर कोतवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाने पर कार्यरत थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय का रविवार को स्थानांतरण बदलापुर...

Jaunpur News: पराली जलाने से खेत में उठी लपटों ने मचायी तबाही

पराली जलाने से खेत में उठी लपटों ने मचायी तबाही दो गुटों में मारपीट व तोड़फोड़ से गांव में तनाव छप्परयुक्त डीजल सेट व...

Jaunpur News: युवक की पिटाई के मामले में 3 के विरुद्ध एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज

युवक की पिटाई के मामले में 3 के विरुद्ध एससी/एसटी का मुकदमा दर्जतेजस टूडे सं. डा. प्रदीप दूबे सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां क्षेत्र के अरसिया बाजार में...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular