श्याम सुंदर पाण्डेय
कैमूर (बिहार)। दुर्गावती पुलिस ने गश्ती के दौरान उत्तर प्रदेश बिहार की सीमा से शराब के नशे में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति उत्तर प्रदेश से शराब पीकर टेंपो से बिहार की सीमा में आ रहे थे। उसी समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी क्रम में वाहन चेकिंग अभियान के तहत टैंपू को रोका गया जिसमें दो व्यक्ति शराब के नशे के हालत में पीकर बैठे पाए गए।
गिरफ्तार व्यक्तियों में एक का नाम आजाद साई दर्गावती थाना क्षेत्र के महमूद गंज बाजार का निवासी बताया जाता है तो वहीं दूसरा पंकज सोनी औरंगाबाद जिले के ओबरा का निवासी बताया जाता है। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पुलिस दर्गावती के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक जांच कराए जाने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।