Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurपुलिस ने अभियुक्त को गांजे के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने अभियुक्त को गांजे के साथ किया गिरफ्तार

-

पुलिस ने अभियुक्त को गांजे के साथ किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 2.07 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन ईगल के क्रम में बीती शाम थाना चिल्ला पुलिस द्वारा शाम गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखिबर की सूचना पर ग्राम पलरा के पास से एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए इस सम्बन्ध में थाना चिल्ला पर अभियोग पंजीकृत किया गया। बता दें कि अभियुक्त थाना चिल्ला क्षेत्र का एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है जिस पर हत्या, हत्या के प्रयास, गुण्डा एक्ट आदि सहित डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अर्जुन साहू पुत्र बैजनाथ साहू निवासी पलरा थाना चिल्ला जनपद बांदा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular