Wednesday, April 22, 2026
HomeJaunpurनाबालिग को भगाने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग को भगाने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-

नाबालिग को भगाने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले घर से भागी थी नाबालिग,
इंस्टाग्राम चैटिंग से बढ़ी थीं नजदीकियां,
शादीनामा बनवाकर साथ रह रहे थे दोनों
तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से साल भर पहले भगाई गई नाबालिग को भगाने के आरोपित युवक को सोमवार को स्थानीय पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मालूम हो कि थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग बीते वर्ष 11 फरवरी को घर से भाग गई थी। उसके पिता ने थाने पर तहरीर दी तो पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुट गई थी। उक्त मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि नाबालिग के फोन कॉल की डिटेल जांच की तो पता चला कि उक्त नाबालिग पिता के साथ सूरत में रहने के दौरान इंस्टाग्राम चैटिंग से फतेहपुर के युवक पिंटू गोस्वामी से नजदीकियां बढ़ गयीं। उसके फुसलाने पर वह घर से भागकर मछलीशहर से प्रयागराज पहुंची जहां से पिंटू उसे साथ ले गये।
बताया गया कि दोनों एफ्फिडेविड (शादीनामा) बनवाकर साथ रहने लगे। उक्त नाबालिग अपने पिता से मिलने समाधगंज आई थी जहां से उसे बरामद कर मामले के बारे में पूछताछ चल रहा था तभी सोमवार को सूचना मिली कि उक्त मुकदमे का वांछित युवक पिंटू गोस्वामी सिकरारा बाजार उससे मिलने आया है। पुलिस निशानदेही पर पिंटू को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

Jaunpur News: ट्रैक्टर इंजन पलटने से चालक की मौके पर हुई मौत

ट्रैक्टर इंजन पलटने से चालक की मौके पर हुई मौततेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में सुजानगंज से बेलवार जाने वाले मार्ग पर...

Jaunpur News: साहब, मुझे एवं मेरे भाई को जान से मारने दी जा रही धमकी

साहब, मुझे एवं मेरे भाई को जान से मारने दी जा रही धमकीतेजस टूडे सं. विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरू निवासी सुरेंद्र कुमार...

Jaunpur News: हाईटेक नर्सरी में उच्च गुणवत्तायुक्त पौध तैयार

हाईटेक नर्सरी में उच्च गुणवत्तायुक्त पौध तैयारतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद में उद्यान विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा...

Jaunpur News: प्रधान के विरुद्ध आयी जांच टीम की मौजूदगी में हुई मारपीट, युवक समेत 4 घायल

प्रधान के विरुद्ध आयी जांच टीम की मौजूदगी में हुई मारपीट, युवक समेत 4 घायलतेजस टूडे सं. डा. प्रदीप दूबे सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular