Wednesday, April 22, 2026
Homeबांदाहत्या के फरार वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के फरार वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-

हत्या के फरार वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या मामले में आजीवन कारावास से किया गया था दण्डित
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में विभिन्न अभियोगों में वांछित तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा हत्या के मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब हो कि अभियुक्त बाबूलाल पुत्र सिकदार निवासी पल्हरी थाना बिसण्डा जनपद बांदा ने जमीनी बंटवारे के विवाद के लेकर 30 जुलाई 1985 को अपनी लाइसेंसी बन्दूक से फायर कर अपने पड़ोसी की हत्या कर दी थी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त को जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा 28 जुलाई 1986 को आजीवन कारावास तथा 2000 रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियुक्त की अपील पर उच्च न्यायालय द्वारा अभियुक्त को सशर्त जमानत दी गई थी तथा समय-समय पर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे परन्तु अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित न होकर फरार चल रहा था।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी करते हुए अभियुक्त को फलहारी आश्रम चित्रकूट जनपद सतना (म0प्र0) से गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि अभियुक्त आश्रम में साधू के भेष में पहचान छुपाकर रह रहा था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

पुलिस लाइन परिसर में रीति रिवाज के साथ मनी होली

पुलिस लाइन परिसर में रीति रिवाज के साथ मनी होलीतेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। पुलिस लाइन परिसर में रंगों का त्योहार मनाया गया। इस पर्व...

घबराहट बेचौनी से एक पखवारे में होता है मानसिक रोगः डा. रिजवाना

घबराहट बेचौनी से एक पखवारे में होता है मानसिक रोगः डा. रिजवाना तेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला मानसिक...

गांव में सड़क नहीं, परेशान ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

गांव में सड़क नहीं, परेशान ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी तेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। बजरंग पुरवा पोस्ट गंछा जिला बांदा के गांव वो आज भी...

संयुक्त छापेमारी में देशी—कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

संयुक्त छापेमारी में देशी—कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार तेजस टूडे ब्यूरो रुपा गोयल बड़ोखर बुजुर्ग, बांदा। लगातार अवैध शराब के परिवहन की शिकायत मिलने से विभाग...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular