Homeसिरसागंजपुलिस ने 2 अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 6 चोरी की...

पुलिस ने 2 अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने 2 अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

आशीष उपाध्याय
सिरसागंज। थाना सिरसागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों के गैंग के 2 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया व उनके पास से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेजा है।

 मामला जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज का है जहॉ पुलिस को एक बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब चैकिंग के दौरान पुलिस ने अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों के गैंग के 2 सदस्यों को चोरी की मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार कर लिया। आपको बताते चलें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन चैकिंग सदिग्ध वाहन, व्यक्ति, रोड गस्त व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान के नेतृत्व में अरॉव पुलिस चौकी प्रभारी मोमराजसिंह एवं कठफोरी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा मय पुलिस फोर्स के चैकिंग अभियान पर थे तभी चैकिंग के दौरान नेशनल हाईवे 2 पर अरॉव की तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहे दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में रोका गया और चेकिंग किए जाने पर इनके पास दोनों मोटरसाइकिल ने चोरी की निकली।

बाद में पूछताछ किए जाने पर इनकी निशानदेही पर पुलिस द्वारा चार और मोटरसाइकिलें चोरी की बरामद की गई। पकड़े गए अभियुक्त विजय उर्फ भूरा पुत्र सत्यभान सिंह निवासी नगला बली थाना सिरसागंज एवं नौशाद अली पुत्र मौहम्मद शरीफ निवासी दिहुली थाना बरनाहल जिला मैनपुरी के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस व 6 चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। वहीं इनके दो अन्य साथी अभियुक्त फरार हैं। जिनमें छोटू पुत्र रविंद्र निवासी नगला तोड़ थाना सिरसागंज व संतोष पुत्र श्री सुजान सिंह निवासी नगला नया सिरसागंज जिला फिरोजाबाद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्त अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य बताये गये है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों द्वारा विगत 6 जून को मध्य प्रदेश के भिंड रामलीला मैदान से पुलिस की सरकारी मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे भी चोरी की गई थी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मामराज सिंह चौकी प्रभारी अरांव, उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा चौकी प्रभारी कठफोरी, कॉन्स्टेबल जीतेश कुमार, शंभूदयाल, आलोक कुमार, सुनील कुमार, सचिन खोखर व रिंकू चौधरी शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read