5 सदस्यीय महिला गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • 5 सदस्यीय महिला गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • मंगलसूत्र एवं नगदी चोरी का हुआ खुलासा

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में महिलाओं के पर्स से मंगलसूत्र और नगदी चोरी करने वाली पांच सदस्यीय महिला गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित महिलाओं के कब्जे से चोरी गया मंगलसूत्र और पूरी नगदी भी बरामद कर ली है। पीड़िता चन्द्रमती पत्नी रामप्रीत राम निवासी मड़छा हरिबल्लभ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बाजार में मौजूद कुछ महिलाओं ने उनके पर्स से मंगलसूत्र और 5000 चोरी कर लिया। शिकायत मिलते ही महराजगंज पुलिस सक्रिय हुई और सरैया बाजार में घेराबंदी कर पांचों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ताओं में राजकुमारी, उर्मिला, गीता उर्फ चन्दा, सोनम उर्फ रानू और संध्या शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग जिलों मऊ और गोरखपुर की रहने वाली हैं।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान राजकुमारी के पास से मंगलसूत्र व 700, उर्मिला से 900, गीता उर्फ चन्दा से 1100, सोनम उर्फ रानू से 1000 तथा संध्या से 1300 बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार और उपनिरीक्षक बालेन्द्र यादव की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित राजकुमारी के खिलाफ पहले भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। सभी अभियुक्ताओं के खिलाफ थाना महराजगंज में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA