वातावरण की शुद्धता के लिए पौधरोपण जरूरी: हरेन्द्र सिंह | #TEJASTODAY
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। जफराबाद विधायक हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वातावरण की शुद्धता के लिए पौधरोपण जरूरी है। वे शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा सप्ताह के तहत क्षेत्र के बोधापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी सबका विकास सबका विश्वास के साथ देश व प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए दिन रात एक किये हुए हैं। कोरोना संक्रमण काल मे जिस तरह से बड़े बड़े सम्पन्न देशों के लोग हथियार डाल दिए लेकिन प्रधानमंत्री जी के स्वयं के आत्मविश्वास व लोगों से प्रयास से देश एक बड़े संकट के दौर से उबरने का प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम आयोजक किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्रीजी के 70वें जन्मदिन पर कदम, अशोक सहित पर्यावरण की दृष्टि से लाभदायक 70 पौधों को रोपा जा रहा है। प्रत्येक गांवों में किसान मोर्चा के पदाधिकारी जाकर पौधरोपण कर रहे है।
इस मौके पर विधायक द्वारा स्कूल परिसर में पौधरोपण करने के साथ अति गरीबों को राशन किट भी वितरित करने के साथ प्रदेश सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों से सम्बंधित पुस्तिका का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश पाण्डेय, परशुरामपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष घनश्याम यादव, संजय यादव, विजय यादव, भोला प्रसाद, कैलाश सोनकर, अरविंद मिश्र, राहुल मिश्र आदि सक्रिय रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
किस कदर शुक्रिया अदा करूँ उस खुदा का अल्फाज नहीं मिलते,मेरी कामयाबी इतनी खूबसूरत ना होती जो आप जैसे इंसान नहीं मिलते
Gepostet von Tejastoday.com am Freitag, 18. September 2020