पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर किया गया पौधरोपण

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर किया गया पौधरोपण

शुभम जायसवाल
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन इस बार बेहद अलग अंदाज़ में मनाया गया। जन्मदिन से एक दिन पहले बुधवार को कैंट क्षेत्र में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
आगामी 2022 के चुनाव में कैण्ट विधानसभा क्षेत्र की संभावित प्रत्याशी सौम्या भट्ट ने अपने कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और वरिष्ठ सपा नेताओं के साथ छावनी क्षेत्र के दिलकुशा खेल प्रांगण में फलदार और औषधीय वृक्षों का पौधरोपण किया। सुश्री भट्ट का कहना है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उन्हें प्रकृति को बचाने के लिए पौधरोपण की प्रेरणा मिली है। आज के इस कार्यक्रम में उन सभी वृक्षों के पौधे रोपे गये हैं जिनसे हमें घनी छाया के साथ ही औषधि और ऑक्सिजन भी प्राप्त हो सकेगा। सौम्या भट्ट ने कहा कि इस कोरोना महामारी के दौर में आक्सीजन की मारामारी देखने को मिली थी जबकि हमारे कृषि प्रधान देश में तमाम ऐसे वृक्ष हैं जिनसे प्राकृतिक स्वरूप में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन मिल सकती है। यदि प्रकृति से छेड़छाड़ न की जाय और पर्यावरण संरक्षण किया जाय तो किसी भी तरह की आपदा से बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत काम किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को सबसे ज़्यादा पेड़ पौधे भेंट किये थे जो आज प्रदेश के बच्चों और जनता के काम आ रहे हैं। सौम्या भट्ट ने 101 वृक्षों के पौधों का रोपण करके संकल्प लिया है कि 2022 में फिर से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। सौम्या भट्ट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दृष्टिकोण, प्रगतिशील सोच एवं उनके निष्ठावान तरीक़े से कर्म करने एवं जनता की सेवा करने से प्रेरणा लेती हैं। वे अभी से जन-जन के बीच जाकर लोगों के दुख-दर्द में बराबर की सहभागी बन रही हैं। इस कोरोना काल में भी उन्होने जरूरतमंदों को राशन, निराश्रितों को भोजन और दवाओं से सेवा की है।
इस अवसर पर जगजीवन बाबूजी, पूर्व एमएलसी एवं समाजवादी नेत्री डॉ मधु गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, नगर उपाध्यक्ष बबलू ख़ान, कैंट विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष रितेश साहू, समाजवादी नेता पवन सिंह, कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष अंजुम आरा, पार्षद जगदीश प्रसाद प्रसाद, संजय कुमार, भारतीय सफ़ाई मज़दूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय बाल्मीकि सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent