डा. विक्रान्त जावला ने जिलाधिकारी से फोन पर की वार्ता
विनीत शर्मा
कांधला, सहारनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर के दर्जनों लोग मध्य प्रदेश एक जनपद में गुड़ पकाने के लिये गए थे लेकिन लॉक डाउन के चलते फंस गए। परिवार के लोगों ने अपनी वीडियो वायरल कर मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को गुहार लगाते हुए गांव भेजे जाने की मांग है। हुमजपुर निवासी मंगलू, काला, रोहित सहित जनपद के करीब दर्जनों लोग मध्य प्रदेश के जनपद नरसिंहपुरा के विभिन्न कस्बों में गुड़ व शक्कर पकाने के लिये गए थे लेकिन सभी लोग कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन लागू होने के बाद फंस गए।
हॉटस्पॉट एरिया गंगापुर में कीटनाशक दवाओं व फागिंग का हुआ छिड़काव
सोमवार को बिट्टू ने अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक वीडियो वायरल करते हुए अपील किया कि उसके साथ गांव के दर्जनों लोग मध्य प्रदेश में फंस गए हैं। उनके पास जो पैसे जमा थे, वह लॉक डाउन में खाद्य सामग्री को खरीदने में खर्च हो गए हैं लेकिन अब सभी मजदूरों के पास खाद्य सामग्री और पैसे खर्च हो गए हैं जिसके चलते सभी के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार से सभी मजदूरों को राहत सामग्री भी नहीं मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई कि मध्य प्रदेश सरकार से वार्ता करके सभी लोगों को अपने गांव भिजवाये जायं।
वहीं मामले को लेकर सभी लोगों के परिजनों ने भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता करके मध्य प्रदेश में फंसे लोगों सकुशल गांव लाने की अपील की है। मामले में गांव हुरमजपुर निवासी रालोद नेता डॉ. विक्रान्त जावला ने जिलाधिकारी जसजीत कौर से फोन पर वार्ता किया तो उन्होंने कहा कि अभी ऐसे हालत नहीं हैं कि सभी लोगों को यहां पर लाया जा सके लेकिन इस सम्बन्ध में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के जिलाधिकारी से वार्ता कर लॉक डाउन में फंसे सभी लोगों को राहत सामग्री व स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
#jaunpurcorona, #jaunpurnewstoday, #jaunpurcoronavirus, #jaunpurdm, #dmjaunpur, #jaunpurlatestnews, #jaunpurnewscorona, #jaunpurshahipul, #jaunpurnewstodayinhindi, #jaunpurnews, #jaunpurcrimenews, #jaunpurjunction, #jaunpur ki news, #jaunpur news live, #jaunpur news school, #jaunpur news video, #jaunpur up, #सुमित कुमार झां रूमित, #jaunpur university, #jaunpur city, #jaunpur samachar, #jaunpur breaking news, #jaunpur city station, #jaunpur cinema, #jaunpur current news, How to, c o jaunpur, c m o jaunpur, c d o jaunpur, t d c jaunpur, co jaunpur, jaunpur district, jaunpur distance, jaunpur dm number, jaunpur district court, jaunpur history, jaunpur hotel, facebook, youtube, gmail, amazon, google, google translate, google maps, netflix, translate, news,

Leave a Reply