विद्युत व्यवस्था चरमराने से बिलबिलाए शाहगंज के लोग | #TEJASTODAY
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारीयों द्वारा प्रदेश वयापी हड़ताल से प्रदेश सहित नगर में चारो ओर त्राहि त्राहि का माहौल है। भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से लोग हलाकान नज़र आये। सबसे अधिक परेशानी उन लोगो को हो रही है जो पूरी तरह से नगर पालिका के सप्लाई पेयजल पर निर्भर है। सोमवार की दोपहर 3 बजे से कटी बिजली मंगलवार की देर शाम तक नही आई थी।
सोमवार की रात नगर के कुछ लोग विधुत आपूर्ति बहाल करवाने का भरपूर प्रयास किये मगर सफल नही हो पाए।वहीं विधुत विभाग के कर्मचारियों और ऊर्जा मंत्री के बीच वार्ता को लेकर शोशल मीडिया पर रात भर अटकलों का दौर जारी रहा।वहीं जौनपुर के जिलाधिकारी के दावे भी धराशाई होते नज़र आये।उन्होंने एक दिन पूर्व कहा था की विधुत कटौती से निपटने के लिए सारे इंतज़ाम किये गए हैं मगर कटौती के दौरान सारे दावे की हवा निकल गयी।स्थानीय नगर के विधुत उपकेंद्र पर जनता के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन द्वारा पुलिस बल तैनात किया है।