तम्बाकू का उपयोग न करने के लिये लोगों को दिलायी गयी शपथ

  • तम्बाकू का उपयोग न करने के लिये लोगों को दिलायी गयी शपथ

  • तम्बाकू के सेवन से बचें एवं दूसरों को भी बचायेंः सीएमएस

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीएमएस ने जिला चिकित्सालय परिसर में लोगों को शपथ दिलाकर तम्बाकू का उपयोग न करने और दूसरो को न करने के लिये प्रेरित करने की अपील किया। रविवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर डा0 राजपाल सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई जहां श्री सिंह ने कहा कि तम्बाकू के प्रयोग से न सिर्फ आर्थिक और शारीरिक नुकसान होता है। इसके उपयोग से सामाजिक एवं मानसिक क्षति भी होती है। डा0 धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी का यह सामाजिक दायित्व है कि तम्बाकू उत्पादों का प्रयोग न करने के प्रति खुद जागरुक हो और दूसरों को भी जागरुक करें। गोष्ठी का संचालन कर रहे जितेन्द्र मिश्र परामर्शदाता ने कहा कि तम्बाकू के उपयोग से कैंसर, हृदय रोग, सांस रोग, शारीरिक क्षमता में कमी, नपुंसकता एवं बांझपन सहित अन्य बीमारियों का खतरा बना रहता है। तम्बाकूयुक्त खाद्य सामग्री से बच्चों को दूर रखे और उन पर नजर बनाये रखे जिससे उन्हें नशे की लत से बचाया जा सके। गोष्ठी में जिला समन्वयक टीबी रवि मिश्र ने बताया कि तम्बाकू के उपयोग से टीबी जैसी संक्रामक बीमारी का खतरा बढ जाता है। इस अवसर पर के0के0 शुक्ला, रवि त्रिपाठी, ध्रुव मिश्रा, राकेश सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA