विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह से निस्तारित होंगे सुप्रीम कोर्ट के लम्बित वाद
तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। मुख्य न्यायमूर्ति सर्वाेच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशन में देश भर में सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित वादों के सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण के लिए “समाधान समारोह-2026” का शुभारम्भ 21 अप्रैल से किया गया है। यह अभियान 21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ संपन्न होगा। विशेष लोक अदालत में ऐसे वादों को शामिल किया जाएगा जिनका निस्तारण पारस्परिक सहमति एवं समझौते के आधार पर संभव है। इस पहल का उद्देश्य लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर पक्षकारों को त्वरित एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना है। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में भी इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौते को प्रोत्साहित करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के मध्यस्थता केन्द्र, प्रशिक्षित मध्यस्थों तथा प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। पक्षकार इन सुलह वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिक से अधिक वादकारियों से अपील किया कि वे अपने मामलों को विशेष लोक अदालत में सम्मिलित कराकर सौहार्दपूर्ण समाधान का लाभ उठाएं। वादकारी अपने प्रकरण को विशेष लोक अदालत में सम्मिलित अथवा निस्तारित कराने के लिए ए.डी.आर. भवन स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






