राष्ट्रवादी सहस्रबाहु मंच में पवन जायसवाल बनाये गये राष्ट्रीय महासचिव

  • राष्ट्रवादी सहस्रबाहु मंच में पवन जायसवाल बनाये गये राष्ट्रीय महासचिव

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जी के इस निर्णय की सर्वसमाज ने की सराहना

तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। राष्ट्रवादी सहस्रबाहु मंच द्वारा संगठन विस्तार और समाज हित को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने सुल्तानपुर जिले के निवासी पवन जायसवाल को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद सुल्तानपुर एवं प्रतापगढ़ जिले के जायसवाल समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने पवन जायसवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दिया।
राष्ट्रवादी सहस्रबाहु मंच का उद्देश्य संगठित युवा, सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है। संगठन द्वारा वैश्य समाज के हक, अधिकार और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया है। राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर पवन जायसवाल ने कहा कि “मैं संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा। समाज के युवाओं को संगठित कर समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी।” वहीं संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि पवन जायसवाल के नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA