मारपीट में बुजुर्ग की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम

  • मारपीट में बुजुर्ग की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। जिले के कौड़िया बाजार क्षेत्र अंतर्गत रुपईडीह विकासखंड की ग्राम पंचायत पकड़ी मारुडीह के मजरा आमाडीह में मारपीट की घटना में 70 वर्षीय कन्हैया लाल यादव की मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और घर के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन मुकदमे में दो अन्य आरोपियों के नाम शामिल करने की मांग पर अड़े रहे। मृतक के बेटे चंदन यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि घटना में वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसका फायदा उठाकर पुलिस ने उनके नाबालिग बेटे से तहरीर लिखवा ली और केवल दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
उनका कहना है कि मारपीट की घटना में अरुण कुमार और कुलदीप नाम के दो अन्य लोग भी शामिल थे लेकिन पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी तथा कन्हैया लाल यादव की पीट-पीटकर हत्या की गई। इसी को लेकर परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने कहा कि जब तक दोनों अन्य आरोपियों के नाम मुकदमे में नहीं बढ़ाए जाएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कौड़िया प्रभारी जितेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। स्थानीय सम्भ्रांत लोगों और ग्रामीणों की मदद से परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास लगातार जारी रहा।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। परिजन दो अन्य लोगों के नाम शामिल करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और जांच में यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाद में थाना प्रभारी द्वारा छूटे हुए आरोपियों के नाम भी मुकदमे में बढ़ाने का आश्वासन दिए जाने पर परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कराया गया। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA