HomeTrendingजैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, अब सीधे बाजार से जुड़ेगा...

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, अब सीधे बाजार से जुड़ेगा गांव

-

  • जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, अब सीधे बाजार से जुड़ेगा गांव

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में एनसीओएल में इंटर्नशिप कर रहे आईआरएमए के छात्र हर्षवंश यादव एवं अखिल धाओले ने झांसी के निकटवर्ती ग्राम डिकौली और पालींदा का दौरा कर किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रत्यक्ष खरीद (डायरेक्ट प्रोक्योरमेंट), जैविक खेती तथा आधुनिक विपणन व्यवस्थाओं के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। इंटर्न्स ने बताया कि वर्तमान समय में जैविक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है जिसके कारण किसानों को अपने उत्पादों का बेहतर और प्रीमियम मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने किसानों को यह भी समझाया कि जैविक खेती अपनाने से रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर होने वाला खर्च कम होता है जिससे उत्पादन लागत घटती है और शुद्ध आय में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा संगठित किसान समूहों, सहकारी समितियों तथा प्रत्यक्ष विपणन व्यवस्था के माध्यम से किसान अपने उत्पादों को बड़े और बेहतर बाजारों तक पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं, सुझाव और अनुभव भी साझा किए। विशेषज्ञों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें जैविक खेती एवं बाजार से सीधे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत “तेरी शिकायतें”

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत "तेरी शिकायतें मुंबई। संगीतकार, गायक, फिल्म निर्देशक और निर्माता नितेश तिवारी ने अपने...

Jaunpur News: 124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प

124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह की पहल से बना स्मार्ट पुलिस स्टेशन जनसहयोग एवं नवाचार का संगम, तुलसी...

Jaunpur News: सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय विकास खंड...

Jaunpur News: जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. विकाश यादव बक्शा, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular