ऑपरेशन दहन: साढ़े 4 करोड़ से अधिक कीमत का नशीला पदार्थ नष्ट
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद में विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को गुरुवार को नष्ट कराया गया। “ऑपरेशन दहन” के तहत करीब 787 किलो से अधिक गांजा, चरस, डायजापाम सहित अन्य मादक पदार्थों को आगरा के एत्मादपुर स्थित जेआरआर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में भस्मक भट्टी के जरिए नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 4 करोड़ 41 लाख 39 हजार 320 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों की निगरानी और जिलास्तरीय कमेटी की मौजूदगी में पूरी कराई गई। जनपद के दक्षिण, उत्तर, मटसेना, जसराना, शिकोहाबाद, मक्खनपुर, टूण्डला, पचोखरा और सिरसागंज थानों में दर्ज 74 मामलों से संबंधित जब्त माल को निस्तारण के लिए भेजा गया था। इनमें सबसे अधिक 767.69 किलोग्राम नशीला पदार्थ टूण्डला थाना क्षेत्र के मामलों से संबंधित था। अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जब्त माल के समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया लगातार जारी है, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







