सरयू की रेत में उड़ गया 1 करोड़ रूपया

  • सरयू की रेत में उड़ गया 1 करोड़ रूपया

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। रामनगरी में जमथरा से निलयम पंचवटी दीप जाने के लिए बनाया पीपे का पुल 15 जून के बाद समेटना शुरू हो जाएगा। पंचवटी दीप जमथरा माझा में जो अभी तक शुरू नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने लगभग 1 करोड रुपये 200 मीटर लंबे पीपा पुल को तैयार करने में खर्च किया है। करीब 3 वर्ष से तैयार हो रहे पंचवटी द्वीप अभी पूरा नहीं हो सका। स्पष्ट करने दें कि हम लोक निर्माण विभाग पर इसकी परियोजना तैयार और निर्माण में धनराशि व्यय करने का आरोप नहीं लगाते। उसे तो परियोजना तैयार व निर्माण करने का आदेश दिया गया होगा। इस पीपा का पुल देखिए। सरयू नदी में पानी नहीं। रेती उड़ रही। पंचवटी द्वीप तैयार नहीं। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि 15 जून से 15 अक्टूबर तक इसे हटा लिया जाएगा। उसे समय सरयू नदी में बहुत पानी रहता है। 15 अक्टूबर के बाद यह फिर श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो जाएगा। कई वर्षों से गुप्तार घाट से नयाघाट तटबंध की तरफ सरयू नदी के सामने पानी का संकट रहता है। सरयू नदी में पानी न होने से लगभग 10 किलोमीटर लंबे उसकी भूमि पर तटबंध के किनारे के किसान खेती किसानी करने लगते हैं। ऐसे में स्पीकर के पुल के निर्माण पर सवाल उठने लगा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA