अध्यापक की मौत पर परिजनों ने फूड प्वाइजनिंग का जताया अंदेशा
96391
अध्यापक की मौत पर परिजनों ने फूड प्वाइजनिंग का जताया अंदेशा
झांसी ले जाते समय रास्ते में हुई मौत जयेश बादल ललितपुर। एक सरकारी टीचर की अचानक उसके ही घर में तबीयत बढ़ गई और उसे उल्टियां होने लगी। आनन फानन में उसके परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। लेकिन झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचने से ही पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई । उक्त घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने उसकी मौत का अंदेशा किसी विषाक्त पदार्थ (फूड प्वाइजनिंग) पर जताया है।
उन्हें अंदेशा है कि जब वह बाहर गए थे तभी कहीं से कुछ खा कर आए और अचानक उनकी मौत हो। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला चांदमारी निवासी 36 आदेश जैन पुत्र सुभाष चन्द्र जैन सोमवार की देर शाम बाजार से घूम कर अपने दोस्तों से मिलजुल कर अपने घर पहुंचे, जहां पर उन्हें थोड़ी ही देर बाद उल्टियां होना शुरू हो गई। उनकी उल्टीयों को देखकर उनके परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जब परिजन एंबुलेंस के माध्यम से झांसी मेडिकल कॉलेज जा रहे थे तो अचानक रास्ते में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद सभी उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय वापस आ गए, जहां पर पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि आदेश कुमार जैन दोनों ही पति पत्नी पेशे से सरकारी टीचर हैं। अध्यापक आदेश जैन की मौत पर उनके परिजनों ने सन्देह जताया है। उन्हें अंदेशा है कि जब वह घर के बाहर कहीं गए हुए थे और वहां उन्होंने कुछ ऐसी चीज खा ली जिसमें विषाक्त पदार्थ मौजूद हो सकता है। तो वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई या फिर फूड प्वाइजनिंग की वजह से हुई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।