मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने दौड़ायी साइकिल

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने दौड़ायी साइकिल

जयशंकर दूबे/धर्मेन्द्र सिंह
बल्दीराय, सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी के इसौली के लोकप्रिय सपा नेता मेराज अहमद ने साईकिल संदेश यात्रा निकालकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। सपा नेता मेराज अहमद की अगुवाई में इसौली विधानसभा क्षेत्र के चकमूसी, महमूदपुर, बंधवा, वल्लीपुर आदि जगहों पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर साइकिल संदेश यात्रा निकालकर जन्मदिन की दी बधाई।

साईकिल संदेश यात्रा निकालकर सपा नेता मेराज अहमद ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की लंबी उम्र की कामना की। समाजवादी साइकिल संदेश यात्रा के दौरान सपा नेता मेराज अहमद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब साइकिल की रफ्तार धीमी नहीं होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में यही रफ्तार दोबारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने जा रही हूं। इस मौके पर असद खान, रफीक अहमद, वसीम अहमद खान, मीडिया प्रभारी नदीम खान, कैफी खान, अहमद रजा, कामरान, मोहम्मद मुफीद, मेहताब, इकरार अहमद, दीपक यादव, शिवश्याम यादव, रामभारत, मोहसिन एहतेशाम, इंदल प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में सपाई मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent