मुख्यमंत्री आगमन पर डीएम-एसपी ने कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
963108
मुख्यमंत्री आगमन पर डीएम-एसपी ने कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डीएम-एसपी ने पुलिस लाइन में समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश संदीप पाण्डेय रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन पर पुलिस लाईन के प्रांगण में मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा सहित समस्त उपजिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 24 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन पर सभी व्यवस्थाओं को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
अपने कार्यों को भली-भांति जानकर उसका परस्पर सामंजस्य बनाकर टीम भावना के साथ निर्धारित स्थानों पर सौपे गये दायित्वों का निर्वहन कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी व पुलिस अधिकारी सहित अन्य ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारीगण अपने स्थानों से सम्बन्धित सभी भली-भांति उनसे अवगत हो लें। सभी अधिकारी प्रातः 7 बजे से अपने अपने स्थानों पर पहुंचकर भ्रमण कार्य जारी रखे तथा कही कोई शिकायत मिलती है तो उसको संज्ञान में लेकर उसका निवारण तत्काल करें तथा उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी लाये। इससे पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन के दौरान फिरोज गांधी डिग्री कालेज में राणा बेनी माधव बक्श सिंह जी की 218वीं जयंती पर आयोजन भाव समर्पण समारोह व सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित सभी सीओ, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।