HomeTrendingथाना दिवस छोड़कर शान्ति समिति की बैठक में व्यस्त रहे अधिकारी

थाना दिवस छोड़कर शान्ति समिति की बैठक में व्यस्त रहे अधिकारी

  • थाना दिवस छोड़कर शान्ति समिति की बैठक में व्यस्त रहे अधिकारी

  • मैलानी थाना से मायूस होकर लौटे तमाम फरियादी

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पुलिस प्रशासन को आमजन से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से थाना समाधान दिवस आयोजित किए जाते हैं लेकिन शनिवार को कुछ थानों में इसका उद्देश्य अधूरा नजर आया। पीस कमेटी की बैठकों में अधिकारी व्यस्त रहे जिससे फरियादियों को परेशान होकर लौटना पड़ा। शनिवार को थाना दिवस में अपनी शिकायतें लेकर लोग गोला कोतवाली, हैदराबाद और मैलानी थानों पहुंचे। गोला और हैदराबाद थानों में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं लेकिन अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।गोला में सिर्फ दो फरियादी ही आये। हैदराबाद में 6 फरियादी पहुंचे थे।
सबसे अधिक परेशानी मैलानी थाने में देखने को मिली। यहां थाना प्रभारी वृजेश मौर्य पीस कमेटी की बैठक में व्यस्त रहे जिसके चलते फरियादियों की समस्याएं सुनने का उन्हें समय नहीं मिल सका। अधीनस्थों ने प्रार्थना पत्र जमा किए घंटों इंतजार के बाद कई लोग बिना समाधान के वापस लौट गए। फरियादियों का कहना था कि सरकार थाना और समाधान दिवस इसलिए आयोजित कराती है, ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके लेकिन जब अधिकारी दूसरी बैठकों में व्यस्त रहेंगे तो लोगों को राहत कैसे मिलेगी। लोगों ने मांग किया कि थाना दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read