Saturday, May 9, 2026
HomeTrendingसंप्रेक्षण गृह व कारागार का हुआ निरीक्षण

संप्रेक्षण गृह व कारागार का हुआ निरीक्षण

-

  • संप्रेक्षण गृह व कारागार का हुआ निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। न्यायिक व्यवस्थाओं की निगरानी और सुधार के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा ने बुधवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह (बालक), आगरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की आंतरिक व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन करते हुए आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा इंतजाम और अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति को परखा।
निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे किशोरों से भी संवाद स्थापित किया गया जिसमें उनके स्वास्थ्य, व्यवहार और मानसिक स्थिति को समझने का प्रयास किया गया। प्राथमिक तौर पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। हालांकि संस्थान प्रशासन को निर्देश दिए गए कि व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार बनाए रखते हुए नियमित निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाए, ताकि किशोरों के समुचित पुनर्वास और संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सके।
इसी क्रम में सचिव ने जिला कारागार, फिरोजाबाद का भी निरीक्षण किया। यहां बंदियों के रहने की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संतोषजनक पाई गईं। बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और नियमित परीक्षण की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कारागार में साफ-सफाई, अनुशासन और निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को लगातार बनाए रखा जाय। साथ ही जहां आवश्यकता हो वहां सुधारात्मक कदम उठाकर बंदियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। इस बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी भी साझा की है। यह लोक अदालत 9 मई शनिवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गयी कि वे लाभ उठाकर अपने मामलों का सरल, सस्ता और शीघ्र समाधान प्राप्त करें।प्राधिकरण ने दोहराया कि न्याय को आमजन तक सुलभ और प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत है और समाज के प्रत्येक वर्ग को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगायी फांसी

हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगायी फांसीतेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव। अजगैन क्षेत्र के धारा खेडा मजरा मकूर गांव स्थित खेत में शनिवार सुबह हाईटेंशन...

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश 65 हजार के 3 एंड्रॉयड बरामदतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। रेलवे स्टेशन और...

जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत उपजिलाधिकारी सदर ने कई मामला निपटाया

जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत उपजिलाधिकारी सदर ने कई मामला निपटाया जनमानस की सेवा ही मेरा कर्तव्य: एसडीएमतेजस टूडे ब्यूरो सुल्तानपुर। लोक अदालत में लगे...

गांव सहित जनपद को हरा—भरा व सुन्दर बनाने के लिये सभी का सक्रिय योगदान होना चाहिये: समाजसेवी

गांव सहित जनपद को हरा—भरा व सुन्दर बनाने के लिये सभी का सक्रिय योगदान होना चाहिये: समाजसेवीतेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। स्वच्छता एक शब्द नहीं,...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular