जितेन्द्र चौधरी
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हरसम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर कोरोना वारियर आफ द डे घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साहवर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के सिवान जंक्शन स्टेशन के माल अधीक्षक गुड्स सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत राजेन्द्र उपाध्याय ने लॉक डाउन की विषम अवधि में अपने नियमित कार्य के अतरिक्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके कारण इन्हें मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कोरोना योद्धा घोषित किया गया। राजेन्द्र उपाध्याय माल अधीक्षक सीवान जं स्टेशन पर कार्यरत हैं। उसके द्वारा लॉक डाउन अवधि में अत्यधिक लग्न से कार्य का निष्पादन किया गया। रेकों की अनलोडिंग कार्य में लगे मजदूरों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कार्य लिया।
हाथों को धोने के लिए साबुन एवं सेनेटाइजर की भी व्यवस्था करायी गयी। 20 रेकों की अनलोडिंग अभी तक आपके द्वारा करवाई गई जिसमें खाद्यान, सीमेंट, नमक एवं गिट्टी के रेक थे। इन्हें कोरोना वारियर ऑफ दी डे के लिए अनुशंसा की जाती है। इनके कृत्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें ’’कोरोना वॉरियर्स आफ द डे’’ घोषित किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लॉक डाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग 2 करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।

Leave a Reply