ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा को लेकर 52 के खिलाफ नामजद, 550 अज्ञात पर मुकदमे दर्ज

ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा को लेकर 52 के खिलाफ नामजद, 550 अज्ञात पर मुकदमे दर्ज

गोरखपुर (पीएमए)। ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर हुए विवाद को लेकर गोरखपुर पुलिस ने अब तक अलग-अलग थानों में 52 नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से सहजनवां में पुलिस ने 17 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बेलघाट में 13 नामजद व 150 अज्ञात और खोराबार में 21 नामजद और 200 अज्ञात जबकि उरूवा बजार में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि चरगांवा में हुए विवाद को लेकर अभी किसी पक्ष ने शाहपुर थाने में तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर पड़ती है तो केस दर्ज किया जाएगा।

शादी डॉट कॉम पर दोस्ती कर युवती के साथ किया दुष्कर्म

एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था व आदर्श आचार संहिता का पालन न करने एवं चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने के सम्बंध में ये मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिन मामलों में पुलिस पर हमला हुआ है वहां पुलिस वादी है और जहां किसी व्यक्ति पर हमला हुआ है उनके तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

पुलिस जानकारी के मुताबिक सहजनवां थाने में 17 नामजद व 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सहजनवां थानेदार राज प्रकाश सिंह की तहरीर पर श्री प्रकाश शुक्ल, विजय प्रकाश शुक्ल, शाश्वत पांडेय, मनीष पांडेय, श्याम विशाल मिश्रा, राम सागर यादव, बड़कू उपाध्याय, आनंद यादव, मिथिलेश गुप्ता, प्रधान वीरेंद्र निषाद, भूपेंद्र तिवारी, राजेश मिश्रा, दिनेश, विक्की सिंह, उमेश कुमार, अंकित कुमार, अजय पांडेय और रणजीत पांडेय के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है जबकि अन्य अज्ञात हैं।

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में देश का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में बढ रहा है उत्तर प्रदेश

बेलघाट इलाके में हुए बवाल पर 13 नामजद और 150 से 200 पर केस दर्ज किया गया है। इसमें वादी थाने के एसएसआई रामजी गुप्ता हैं। पथराव में 3 पुलिसकर्मी को चोट लगने की बात भी कही गई है। इसके अलावा खोराबार पुलिस ने पुलिस पर पथराव, हमला करने के मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख, उनके भाई सहित 21 नामजद और 150 पर केस दर्ज किया है। इसके अलावा उरूवा पुलिस ने इससे पहले सात जुलाई को लूट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

वहीं चरगांवा ब्लाक पर हुए बवाल और गुंडागर्दी के मामले में अभी कोई केस नहीं दर्ज किया गया है। अन्य मामलों में पुलिस खुद वादी बनकर केस दर्ज कराई है लेकिन चरगांवा की घटना में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। इस घटना ने मेडिकल रोड तक पर अफरा-तफरी मचा दिया था। पथराव से कई लोगों की गाड़ी भी टूट गई थी जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent