हिन्दू भगवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये नितिन जायसवाल | #TEJASTODAY
हिन्दू भगवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये नितिन जायसवाल | #TEJASTODAY
जौनपुर। नगर के मां शारदा शक्तिपीठ प्रांगण में हिन्दू भगवा वाहिनी के संस्थापक अजय शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम दत्त शर्मा की उपस्थिति में आर्किटेक्ट नितिन जायसवाल पौत्र राधेश्याम गुप्त संस्थापक मां शारदा शक्तिपीठ जौनपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। श्री जायसवाल को यह जिम्मेदारी समाज व संगठन के प्रति सदैव सच्ची निष्ठा रखने पर दी गयी जहां उन्होंने सभी दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस मनोनयन पर जहां वाहिनी से जुड़े लोगों ने हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया, वहीं सनातन रक्षा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उर्वशी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डा. रमेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला डा. अंजना सिंह, महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, विजय जायसवाल, अजय जायसवाल, रविकांत जायसवाल, अमित जायसवाल, अजय जायसवाल, शुभम जायसवाल, डा. रेनू सिंह, सुधीर सिंह, डा. प्रदीप शुक्ला सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें