Sunday, May 17, 2026
HomeTrendingफिरोजाबाद में नए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार,

फिरोजाबाद में नए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार,

-

  • फिरोजाबाद में नए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार,

  • विकास और कानून व्यवस्था पर दिया जोर

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद को नए जिलाधिकारी के रूप में संतोष कुमार शर्मा मिले, जिन्होंने आज कलैक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए जिले के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्पष्ट कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा, आईसीडीएस और समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा तथा बड़ी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपालों के माध्यम से गांवों की समस्याओं को सीधे सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे विकास का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके। जिलाधिकारी ने फिरोजाबाद के प्रसिद्ध कांच उद्योग को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही। साथ ही स्थानीय उत्पाद आलू को फूड प्रोसेसिंग यूनिट से जोड़कर रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर भी बल दिया, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल सके। संतोष कुमार शर्मा का प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक रहा है। इससे पूर्व वे नगर आयुक्त शाहजहांपुर, सीईओ अयोध्या तीर्थ विकास परिषद, नगर आयुक्त अयोध्या, नगर आयुक्त कानपुर नगर तथा जिलाधिकारी महाराजगंज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर फिरोजाबाद को विकास के हर मानक पर प्रदेश में अग्रणी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

करेंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

करेंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत पहले पिता, अब माता की मौत से बच्चों में मचा कोहरामतेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव।...

बक्सर धाम मेले में गुम हुई 5 साल की बच्ची को पुलिस ने 1 घण्टे में परिजनों को सौंपा

बक्सर धाम मेले में गुम हुई 5 साल की बच्ची को पुलिस ने 1 घण्टे में परिजनों को सौंपातेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव। बारासगवर थाना...

Jaunpur News: पुरूषोत्तम मास: मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ तैयारियां पूरी

पुरूषोत्तम मास: मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ तैयारियां पूरीतेजस टूडे सं बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में पुरुषोत्तम मास में मास...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में गूंजा जनता का भरोसा, आईजी ने सुनीं फरियादें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में गूंजा जनता का भरोसा, आईजी ने सुनीं फरियादेंतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को तहसील सदर...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular