HomeJaunpur3 वर्ष से अन्न त्यागने वाले नैपाली यादव 7 नवम्बर को ग्रहण...

3 वर्ष से अन्न त्यागने वाले नैपाली यादव 7 नवम्बर को ग्रहण करेंगे अन्न

3 वर्ष से अन्न त्यागने वाले नैपाली यादव 7 नवम्बर को ग्रहण करेंगे अन्न

जौनपुर। नगर के सिपाह में मां अचला देवी मन्दिर/घाट के जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर पिछले 3 वर्षों से अन्न त्यागने वाले समाजसेवी लाल बहादुर यादव नैपाली अब अन्न ग्रहण करेंगे यह आयोजन 7 नवम्बर दिन गुरूवार की शाम सूर्यास्त के दौरान तय हुआ है जो मां अचला देवी घाट पर होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये श्री यादव ने बताया कि उक्त मार्ग काफी जर्जर हो गया था जिसको बनवाने के लिये तमाम सम्बन्धित विभागों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मांग किया। 3 वर्ष बीतने के बाद अंतत: उक्त मार्ग का पुनर्निर्माण हो गया है। मेरा संकल्प पूर्ण हो गया जिस पर 7 नवम्बर दिन गुरूवार को डाला छठ के दिन अन्न ग्रहण करूंगा, क्योंकि डाला छठ के दिन ही अन्न त्याग करके संकल्प लिया था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read