न रूकी रफ्तार—न डिगा हौसला: 46 डिग्री के पारे में भी इगलास एसडीएम का एक्शन
गोरई में सुनीं फरियाद, रास्ते में सीज किया अवैध खनन
तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
इगलास, अलीगढ़। सिर्फ दफ्तर के बंद कमरों में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनना ही प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि जमीन पर उतरकर अराजक तत्वों को कड़ा सबक सिखाना भी एक सच्चे अधिकारी की पहचान है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है इगलास के एसडीएम पारितोष मिश्रा ने। शनिवार को इगलास क्षेत्र में 46 डिग्री की झुलसाने वाली भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच उन्होंने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी और ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है।
.थाना दिवस में सुनीं समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण
मामला गोरई थाने का है जहां एसडीएम पारितोष मिश्रा ‘थाना दिवस’ पर क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने न सिर्फ जनता की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना, बल्कि अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया।
…और तपती धूप में चिलावटी बम्बा की तरफ मुड़ गयी गाड़ी
एसडीएम इगलास की कार्यशैली की सबसे खास बात यह है कि वह केवल थानों या दफ्तरों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि क्षेत्र की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। विशेषकर अवैध खनन जैसी शिकायतों पर वह तत्काल एक्शन मोड में आ जाते हैं। गोरई थाने से जनता की समस्याएं सुनकर जब वह वापस लौट रहे थे तभी उन्हें चिलावटी बंबा के पास अवैध खनन किए जाने की गोपनीय सूचना मिली। 46 डिग्री के रिकॉर्ड तोड़ तापमान की परवाह न करते हुये एसडीएम ने तत्काल अपनी गाड़ी का रुख चिलावटी बंबा की ओर मोड़ दिया।
मौके पर हड़कम्प, जेसीबी एवं ट्रैक्टर सीज
जैसे ही एसडीएम पारितोष मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहां अवैध खनन कर रहे माफियाओं में हड़कंप मच गया। लोग गाड़ियां छोड़कर भागने की फिराक में थे लेकिन एसडीएम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से जेसीबी मशीन ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। इन सभी वाहनों के खिलाफ तत्काल सीज की सख्त कार्रवाई की गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

