परिजनों को देख आरोपी हुआ फरार
रूपा गोयल
बांदा। गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी युवक ने एक युवक को घर के अंदर दबोच लिया। उसे जान से मारने की नीयत से गले में फंदा कस दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के झील का पुरवा निवासी बुद्धविलास (20) पुत्र राम करन बुधवार की रात कमरे में बैठा था। तभी पड़ोसी युवक उसके दरवाजे पर बाइक खड़ी करने के बाद तेजी से हार्न बजाने लगा। बुद्ध विलास कमरे से बाहर निकला और उसे मना किया।
इसी बात को लेकर युवक उसे गाली-गलौज करने लगा। बुद्धविलास ने इसका विरोध किया। पड़ोसी युवक घर में घुस गया। उसके गले में फंदा कस दिया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। बुद्ध विलास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।