Wednesday, June 10, 2026
HomeTrendingएनसीसी कैडेटों को साइबर अपराध के प्रति किया गया सचेत

एनसीसी कैडेटों को साइबर अपराध के प्रति किया गया सचेत

-

  • एनसीसी कैडेटों को साइबर अपराध के प्रति किया गया सचेत

  • अनजान स्रोत से प्राप्त कोई भी फाइल डाउनलोड न करें: ओम प्रकाश

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैडेट्स हेतु साइबर सुरक्षा, यातायात, महिला सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया जहां साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में साइबर क्राइम थाना से उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार एवं साइबर सेल से मुख्य आरक्षी मुकेश भारती द्वारा साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप, ऑनलाइन ठगी से बचाव एवं साइबर सुरक्षा के उपायों पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया।
इसी क्रम में मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल साइबर सेल ने छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को विशेष रूप से एपीके (APK) फाइल के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही आगे बताया कि साइबर अपराधी फर्जी एप्लीकेशन, अनधिकृत लिंक एवं आकर्षक ऑफरों का लालच देकर लोगों के मोबाइल तक पहुंच बना लेते हैं तथा उनकी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी चोरी करके आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि किसी भी अनजान स्रोत से प्राप्त APK फाइल डाउनलोड न करें। अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें। OTP, बैंकिंग विवरण एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा [राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल]पर शिकायत दर्ज करायें।

साइबर सुरक्षा के लिये महत्वपूर्ण सुझाव
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित साइबर सुरक्षा उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। मोबाइल में केवल आधिकारिक App Store/Play Store से ही ऐप डाउनलोड करें। किसी भी APK File, Unknown Link या QR Code को बिना सत्यापन के उपयोग न करें। OTP, CVV, UPI PIN, Net Banking Password या Debit/Credit Card की जानकारी किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, लोकेशन एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी सार्वजनिक न करें। किसी भी बैंक, सरकारी विभाग या कंपनी द्वारा फोन पर OTP अथवा PIN नहीं मांगा जाता है। मजबूत (Strong) Password का उपयोग करें तथा समय-समय पर बदलते रहें। Two-Factor Authentication (2FA) अवश्य सक्रिय रखें। फर्जी जॉब ऑफर, लॉटरी, KYC अपडेट, Reward Point, पार्ट टाइम जॉब एवं निवेश सम्बन्धी संदेशों से सावधान रहें। ऑनलाइन खरीदारी एवं भुगतान करते समय केवल विश्वसनीय वेबसाइट एवं एप्लीकेशन का ही उपयोग करें। साइबर ठगी होने पर समय न गंवाते हुये तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें तथा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

यातायात, महिला सुरक्षा प्रगोष्ठ एवं फायर सर्विस ने भी दी जानकारी
कार्यक्रम में यातायात पुलिस से उपनिरीक्षक दिलीप कुमार ने सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित वाहन संचालन तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया। वहीं महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ से उपनिरीक्षक वरुणेश मिश्रा ने महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, महिला हेल्पलाइन सेवाओं, साइबर उत्पीड़न से बचाव तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के कानूनी अधिकारों के विषय में छात्राओं को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त फायर सर्विस विभाग के विशेषज्ञों ने आग लगने की स्थिति में बचाव, अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग, प्राथमिक प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा विशेषज्ञों से उपयोगी जानकारी प्राप्त किया। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों एवं वक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular