Wednesday, June 10, 2026
HomeTrendingलखीमपुर में कुदरत का कहर

लखीमपुर में कुदरत का कहर

-

  • लखीमपुर में कुदरत का कहर

  • आंधी-बारिश के साथ कई जगह लगी भीषण आग, जनजीवन अस्त-व्यस्त

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार रात मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। तेज धूल भरी आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में पेड़ और टीन शेड जमींदोज हो गये जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस प्राकृतिक आपदा के बीच कई गांवों में भीषण आग लगने से दर्जनों घर जलकर राख हो गए और कई बेजुबान पशुओं की जान चली गई। इसके अलावा एक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत की भी खबर है। आंधी-बारिश से थमा पहिया, पशुओं की मौत, सोमवार रात अचानक आए चक्रवाती तूफान ने मैगलगंज, मितौली, बेहजम, अमीरनगर, खमरिया, पड़रिया तुला समेत कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। रास्ते बंद: औरंगाबाद-लखीमपुर मुख्य मार्ग समेत कुकुरगोती, ढखिया और अन्य संपर्क मार्गों पर विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पशुहानि: फरिया पिपरिया गांव में पेड़ गिरने से कई मवेशियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं मितौली तहसील के कटैला पुरवा गांव में भी पेड़ गिरने से एक गरीब मजदूर परिवार के मवेशी की जान चली गई। पीड़ित परिवार ने राजस्व विभाग को मुआवजे के लिए सूचित किया है। आग का तांडव: गौशाला और 40 घर खाक आंधी-तूफान के बीच जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से भीषण आग लग गई:सैदापुर पीरपुर गौशाला: कुंभी क्षेत्र की इस सरकारी गौशाला में आंधी के दौरान अचानक आग भड़क उठी।
ग्राम प्रधान जितेंद्र बाजपेई के मुताबिक इस अग्निकांड में कई मवेशी आग की चपेट में आकर झुलस गए।कारी बरेड़ी गांव मितौली: यहाँ रात के अंधेरे में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से करीब 40 ग्रामीणों के घर जलकर राख हो गए और 7 मवेशी जिंदा जल गए। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, दमकल विभाग और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के नुकसान का आकलन कर तत्काल सहायता राशि देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, मौसम की इस अफरा-तफरी के बीच नीमगांव थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गोला-कस्ता मार्ग पर उमरपुर क्रेशर के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ललिता देवी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और अक्सर इलाके में घूमती रहती थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular