राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन
जितेंद्र सिंह चौधरी
वाराणसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की चोलापुर इकाई के तत्वावधान मे ब्लाक संसाधन केंद्र चोलापुर के सभागार में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। टी राम विधायक अजगरा के नेतृत्व में चोलापुर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद ब्लाक संसाधन केंद्र चोलापुर के सभागार में मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण, बुके, स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम द्वारा सम्मान किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश तथा ब्लाक अध्यक्ष चोलापुर पवन सिंह ने अजगरा विधायक टी राम को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम तथा भारत माता का चित्र प्रदान किया। दीपिका सिंह तथा संध्या शर्मा द्वारा स्वागत गीत गाया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अजगरा त्रिभुवन राम रहे। विशिष्ट अतिथि चंद्र शेखर सिंह सांसद प्रतिनिधि रहे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शशांक कुमार पांडेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी, चोलापुर ब्रजेश कुमार राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के रूप मे डा. आशीष कुमार सोनकर, असिस्टेंट प्रोफेसर बसंत कन्या महाविद्यालय ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक त्रिभुवन राम ने अपने सार गर्भित विचार रखे तथा अमृत महोत्सव के आयोजन को स्पष्ट किया। स्वतंत्रता के अमृत काल मे स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों के योगदान को उल्लिखित किया। शशांक कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों से सबको अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक महामंत्री आशुतोष कुमार पांडे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मण्डल महामंत्री आनंद सिंह ने किया।