Advertisement

नागेन्द्र बने केंद्रीय खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य

नागेन्द्र बने केंद्रीय खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य

विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र रघुवंशी को केंद्रीय खादी और ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार का सदस्य बनाया गया है। श्री रघुवंशी के नियुक्ति की खबर सुनते ही फोन एवं सोशल मीडिया पर बधाईयां देने वालो का तांता लग गया। श्री रघुवंशी ने अपनी नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर केंद्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास व्यक्त किया है और जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करुंगा।

श्री रघुवंशी ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रुप में बीएचयू तथा यूपी कालेज से छात्र राजनीति की शुरुआत की। इसके पश्चात नागेंद्र रघुवंशी ने भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष से लेकर युवा मोर्चा, मंडल, जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष, क्षेत्र मंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में भाजपा काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले प्रतापगढ़ जिले के जिला प्रभारी हैं।

बधाई एवं हर्ष व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ. दयाशंकर मिश्र “दयालु, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, एमएलसी अशोक धवन, विधायक डाॅ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डाॅ. अवधेश सिंह, टी. राम, भाजपा नेता अवधेश राय, भाजपा नेता शशांक सिंह रघुवंशी, नीलरतन पटेल ‘नीलू, सुनील पटेल, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, धर्मेंद्र सिंह, अशोक चौरसिया, अशोक तिवारी, सुरेश सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, अमन रघुवंशी, नमन रघुवंशी, प्रवीण सिंह गौतम आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent