नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया मिनी ट्रिपर का उद्घाटन

जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय परिसर में गुरूवार को कूड़ा निस्तारण करने हेतु मिनी ट्रिपर का उद्घाटन चेयरमैन प्रमोद बरनवाल एवं अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी द्वारा पूजन कर किया गया। अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मिनी ट्रिपर आ जाने से वार्डों के सकरे पतले गलियों में भी रास्तों में पड़े कूडों को बड़े आसानी से उठाया जा सकेगा। डीपीएम अमित यादव ने सफाईकर्मियों से अपील किया कि इन नए संसाधनों व व्यवस्थाओं के साथ आप सभी अपने-आने वार्डों में जी जान से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी में जुट जाएं ताकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में यह नगर पंचायत 2021 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके। इस इस मौके पर लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार यादव, सत्येंद्र नारायण तिवारी, सभासद अजय मौर्य, सेराज, राम सूरत, सन्नी गुप्ता, दाऊद, बबलू, आकाश आदि उपस्थित रहे।

जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय परिसर में गुरूवार को कूड़ा निस्तारण करने हेतु मिनी ट्रिपर का उद्घाटन चेयरमैन प्रमोद बरनवाल एवं अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी द्वारा पूजन कर किया गया। अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मिनी ट्रिपर आ जाने से वार्डों के सकरे पतले गलियों में भी रास्तों में पड़े कूडों को बड़े आसानी से उठाया जा सकेगा।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद में हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में गुरुवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के 42 वर्षीय साहब लाल पुत्र विकास, 30 वर्षीय मीरा पत्नी शोभनाथ, 32 वर्षीय इन्द्रवती पत्नी साहब लाल, 27 वर्षीय रिंका पत्नी रमाकांत व 60 वर्षीय पंचकुला पत्नी अमरदेव घायल हो गये। वहीं सुरिस गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें 30 वर्षीय विजय कुमार सिंह पुत्र कंचन सिंह व 28 वर्षीय आशीष पुत्र सूरजभान सिंह घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

डीपीएम अमित यादव ने सफाईकर्मियों से अपील किया कि इन नए संसाधनों व व्यवस्थाओं के साथ आप सभी अपने-आने वार्डों में जी जान से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी में जुट जाएं ताकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में यह नगर पंचायत 2021 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके। इस इस मौके पर लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार यादव, सत्येंद्र नारायण तिवारी, सभासद अजय मौर्य, सेराज, राम सूरत, सन्नी गुप्ता, दाऊद, बबलू, आकाश आदि उपस्थित रहे।

प्रवेश प्रारम्भ श्री बलराम यादव जनसेवा इण्टर कॉलेज इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा का सर्वोत्तम वातावरण पता- कलीचाबाद, जौनपुर मो. 9721182721, 9695215549, 6393802914, 7800092232 प्रबंधक रमेश चन्द्र यादव (एम.ए., बी.एड.) प्रधानाचार्य सूर्यनाथ यादव (एम.ए., एम.एड.) कला वर्ग हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, गृहविज्ञान, संगीत, ​इतिहास, नाग​रिकशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, एवं खेलकूद। विज्ञान वर्ग सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, एवं खेलकूद। प्रतापगढ़, कुंडा। बेटी की लाश लेकर दर-दर भटक रहा है बेटी का बाप, संवेदनहीन हुई संग्रामगढ़ पुलिस। बुधवार दोपहर में मौत के बाद से लाश लेकर घूम रहा है लड़की का बाप दहेज न मिलने के कारण ससुरालीजनों द्वारा लड़की को जहरीला पदार्थ खिलाकर लड़की को मारने का लगा रहा है मृतका का बाप आरोप। शिकायत करने के बाद मृतका के पिता से बोली संग्रामगढ़ पुलिस कि लाश लेकर महेशगंज थाने जाओ, वही करो शिकायत। महेशगंज इलाके के महेवामलकिया गांव के मुन्ना दरवेश की पुत्री सलमा बानो का संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुवापुर (हरियापुर) निवासी मो.नसीम पुत्र कल्लू के साथ हुई थी करीब एक वर्ष पूर्व शादी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप और अब जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप। बुधवार को दोपहर में रायबरेली में इलाज के दौरान विवाहिता की हुई मौत। बेटी की मौत के बाद शव और तहरीर लेकर संग्रामगढ़ थाने पहुँचे मृतका के बाप को पुलिस ने थाने से भगाया। मृतका के पिता का आरोप, संग्रामगढ़ पुलिस का है कहना कि महेशगंज पुलिस के पास जाकर लिखवाओ मुकदमा। संवेदनहीन संग्रामगढ़ पुलिस के कारण दर-दर शव लेकर भटक रहा है मृतका का पिता। एसपी से की महेवामलकिया निवासी राजेश त्रिपाठी ने संग्रामगढ़ पुलिस के करतूतों की शिकायत। सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव में हुई दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि गम्भीर रूप से घायल दूसरे का इलाज बीएचयू में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 7 बजे थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी राम नाथ यादव (60) पुत्र आनन्द यादव कम्मरपुर निवासी मनोज सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के साथ सूरापुर की तरफ से आ रहे थे कि उक्त स्थान पर अचानक सड़क पर आए सांड़ से टकरा कर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोग तत्काल घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले गये जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए जौनपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में हीं राम नाथ यादव की मौत हो गयी जबकि गम्भीर रूप से घायल दूसरे का इलाज बीएचयू में चल रहा है। मौत की खबर लगते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। तेजस टूडे न्यूज। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, बीते कई दिनों से दुबे फरार चल रहा था। जिसकी तलाश कई राज्यों में उत्तर प्रदेश की पुलिस कर रही थी। बता दें, विकास पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है। आपको बता दे कि बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस, कानपुर के चौबेपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी। जहां विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसवालों पर हमला कर दिया था। जिसमें प्रदेश के डिप्टी SP देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 60 आपराधिक मामले दर्ज है।