हत्या का खुलासा, पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद के कैसरगंज में 17 दिन पूर्व मिले शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला 3 अन्य समेत 4 को गिरफ्तार किया है। कैसरगंज इलाके के चुल्म्भा से संतोष नाम का शख्स लापता हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि लापता शख्स की हत्या कर दी गयी है और हत्या किसी और ने नही, बल्कि मृतक की पत्नी ने ही अपने भाई और 2 अन्य के साथ मिल कर की है। सर्विलांस की मदद से 16 दिन बाद घटना की आरोपी मृतक की पत्नी और उसके भाई अजय सहित 2 अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद शुरु कर दी है। पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ कि संतोष सिंह नाम का सख्श जमीन बेचकर शराब पीता था जो पत्नी को पसंद नही था। इसी बात को लेकर पत्नी ने अपने भाई के साथ पति की हत्या करने की योजना बनाई और 3 लोगों के साथ घटना को अंजाम दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















