सादगी से मनी बकरीद, गले मिलने से परहेज | #TEJASTODAY
963136
TEJAS TODAY JAUNPUR
सिरकोनी, जौनपुर। क्षेत्र में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्यौहार शनिवार को सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना के कारण मस्जिदों और ईदगाहों पर सार्वजनिक नमाज अदायगी पर पहले से रोक होने के कारण लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की।
मस्जिदों में केवल पांच लोगों को ही जाने की अनुमति थी। खुदा से कोरोना जैसी महामारी से बचाने की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद कुर्बानी भी घरों में ही दी गई। नमाज के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान गले मिलने से परहेज किया गया। हैंड सेनेटाइज करने बाद केवल हाथ मिलाकर बधाई दी। पर्व पर पुलिस प्रशासन अपनी निगाह बनाई रही। अधिक संख्या होने पर लोगों को घर जाने के लिए पुलिस प्रेरित करती रही।