राष्ट्र एवं समाज के सपनों को साकार कर रहे मोदी: अमरपाल
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विकसित भारत निर्माण में प्रत्येक नागरिक का योगदान तय करने के लिए भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित करके प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि शाश्वत विचारों की वाहक भाजपा राष्ट्र पुनर्निर्माण में जुटी है। भाजपा सिर्फ सांसद, विधायक और सत्ता के लिए काम करने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति विचारों के विकास और उत्थान के लिए काम करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय इतिहास में नए युग का निर्माण हुआ है। देश की राजनीति का एजेंडा बदल गया है। तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाले राजनीतिज्ञ बौने हो रहे है। प्रधानमंत्री राष्ट्र और समाज के सपनों को देशवासियों के सहयोग से साकार कर रहे हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता विकास की शुरुआत प्रवास, संपर्क और संवाद में निहित है। चुनाव प्रबंधन के प्रदेश सह संयोजक पियूष मिश्रा ने पार्टी का कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन विषय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने भाजपा का इतिहास विषय तथा क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने भाजपा की कार्य पद्धति पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, एससी/एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, उपेंद्र सिंह रावत, हरगोविंद सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह, ब्रजेश श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, डॉ राम कुमारी मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

