Thursday, May 14, 2026
HomeTrendingगोण्डा रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, दो एंड्रॉयड फोन बरामद

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, दो एंड्रॉयड फोन बरामद

-

  • गोण्डा रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, दो एंड्रॉयड फोन बरामद

तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की TOPB टीम, अपराध आसूचना शाखा एवं जीआरपी गोंडा की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ अरुण त्रिपाठी तथा ससुआ/गोंडा महेंद्र प्रसाद दुबे के निर्देशन में रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में IPF गोंडा अनिरुद्ध राय की मौजूदगी में TOPB टीम गोंडा, अपराध आसूचना शाखा तथा जीआरपी की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम को गोंडा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3-4 के पूर्वी छोर पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। जब बरामद मोबाइल के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो युवक ने स्वीकार किया कि उसने ये मोबाइल फोन रेलवे स्टेशन के आस—पास तथा चलती ट्रेनों में यात्रियों से चोरी किए थे। आरोपी विशेष रूप से प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राहुल आर्य पुत्र रामबरन आर्य निवासी ग्राम उदयराजपुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 21 वर्ष बताई गई है। आरोपी को धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर समय करीब 22:20 बजे हिरासत में लिया गया। इस मामले में थाना जीआरपी गोंडा पर मु.अ.सं. 43/26 अंतर्गत धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक विवेकानन्द यादव द्वारा की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं तथा उसके खिलाफ पहले भी कोई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं या नहीं। बरामद सामान ओप्पो कंपनी का 1 एंड्रॉयड मोबाइल रियलमी कंपनी का 1 एंड्रॉयड मोबाइल है। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 25,000 रुपये बतायी गयी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अनिरुद्ध राय, IPF गोंडा सुनील कसाना, टास्क टीम बस्ती आनन्द यादव, अमित सिंह, मनोज यादव आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेशतेजस टूडे ब्यूरो दीपक कुमार मुगलसराय, चन्दौली। पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली...

अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलनतेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। मंडावली में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की आवाज...

जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्व क्षेत्र मंत्री/पूर्व चेयरमैन ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया भ्रमणतेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। विधानसभा क्षेत्र के...

नगर कांग्रेस कमेटी ने की शोकसभा

नगर कांग्रेस कमेटी ने की शोकसभातेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शोकसभा हुई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular