गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश
65 हजार के 3 एंड्रॉयड बरामद
तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी गोण्डा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से करीब 65 हजार रुपये कीमत के 3 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय के मार्गदर्शन में शुक्रवार देर रात संयुक्त टीम गोण्डा जंक्शन पर गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 के पश्चिमी छोर पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। टीम ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी किए थे। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ जीआरपी थाना गोण्डा में धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नफीस पुत्र छद्ददन राईनी निवासी महराजगंज उतरौला रोड थाना कोतवाली नगर गोण्डा तथा मोहम्मद तोहिद पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी कटहरिया चौक थाना कोतवाली नगर गोण्डा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी नफीस के खिलाफ पहले से भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। बरामद मोबाइल फोन में MI, Realme और Infinix कंपनी के स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है और इनके नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







