HomeTrendingपरीक्षा देने आये 14 छात्रों के मोबाइल बाइक की डिग्गी तोड़कर हुई...

परीक्षा देने आये 14 छात्रों के मोबाइल बाइक की डिग्गी तोड़कर हुई चोरी

  • परीक्षा देने आये 14 छात्रों के मोबाइल बाइक की डिग्गी तोड़कर हुई चोरी

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। मां गायत्री रामसुख पाण्डेय पीजी कॉलेज मसकनवा में परीक्षा देने आये 14 परीक्षार्थियो के मोबाइल कैम्पस के पार्किंग में खड़ी बाइक के डिग्गी तोड़कर चोरी होने का मामला सामने आया है। परीक्षार्थियो ने एसडीएम मनकापुर को रोककर रोष जताया। थाने मे लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मां गायत्री रामसुख पाण्डेय पीजी कॉलेज मसकनवां में चल रही सेमेस्टर परीक्षा में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे से 01:30 बीए चतुर्थ सेमेस्टर हिन्दी की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी छात्र महाविद्यालय के कैम्पस में अपने बाइक के पास पहुंचे तो देखा बाइक के डिग्गी का लाक टूटा था। इस तरह एक-एक कर छात्र अपने बाइक के पास पहुंचते तो डिग्गी के लाक टूटे और उसमें रखी मोबाइल गायब थी। इस तरह 14 बाइको की डिग्गी टूटी थी और उसमे रखी मोबाइल गायब थी। एक साथ 14 मोबाइल डिग्गी तोड़कर गायब होने पर छात्रो मे आक्रोश व्याप्त हो गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य घनश्याम शुक्ला को जानकारी छात्रों ने दी। प्राचार्य ने तत्काल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक छपिया प्रबोध कुमार को दी जिन्होंने महाविद्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। इसी बीच उपजिलाधिकारी मनकापुर अवनीश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे ही थे। महाविद्यालय के छात्रों ने एसडीएम का घेराव कर चोरी हुए मोबाइल के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी को अवगत कराया है। मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अभिनव गर्ग ने सामूहिक रूप से छपिया पुलिस को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रबोध कुमार ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू करते हुए महाविद्यालय परिसर मे लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राचार्य घनश्याम शुक्ला ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र अभिनव गर्ग द्वारा सामूहिक तहरीर देकर पुलिस को मुकदमा दर्ज कराया है। महाविद्यालय प्रशासन विद्यालय परिसर की सुरक्षा को लेकर चौकन्ना है। आगे से ऐसी कोई घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा से संबंधित विशेष निगरानी की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read