विधायक राम निवास वर्मा ने किया भूमि पूजन
तेजस टूडे सं.
मोहम्मद इरशाद
नानपारा, बहराइच। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। नानपारा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक रामनिवास वर्मा ने बनजारन टांडा से रमपुरवा, शिवपुर, इमामगंज मार्ग होते हुए गुरु द्वारा नई बस्ती तक बनने वाले बहुप्रतीक्षित संपर्क मार्ग का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण शुरू होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर आभार व्यक्त किया। यह संपर्क मार्ग लगभग 5.300 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा, जिसकी कुल लागत लगभग 527.95 लाख रुपये निर्धारित की गई है। आबादी वाले हिस्से में सड़क का निर्माण सीसी रोड के रूप में किया जाएगा जिससे ग्रामीणों को मजबूत और टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से खराब रास्तों और कीचड़ भरी सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते थे जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को काफी दिक्कत होती थी। अब सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों में नई उम्मीद जगी है।
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। गांवों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना जरूरी है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और आवागमन की सुविधाएं मजबूत हो सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग के जेई इल्यास अहमद सहित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा। सड़क बनने से आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान जुड़ा विनोद सहित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर विधायक रामनिवास वर्मा एवं विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास की नई तस्वीर पेश करेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







