Sunday, June 14, 2026
HomeTrendingमेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करके किया गया सम्मानित

मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करके किया गया सम्मानित

-

  • मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करके किया गया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल कैंपस (सीबीएसई बोर्ड) में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही मिलती है सफलता। डॉ. एसपी शिवराज सिंह भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी एवं भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले मेधावियों में हाईस्कूल वर्ग से मयंक कुशवाहा 92%, आयुष चौरसिया 88.6%, तान्या 88.2%, यशिका सिंह 88%, अंश प्रजापति 86.4%, सिद्धार्थ विक्रम सिंह 85.6%, नंदिनी 84%, अक्षरा प्रजापति 83.8%, अनिमा सिंह 82.8%, मुदित 80.8% हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज सिंह रहे। वहीं संस्थान के चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा एवं नॉमिनेटेड चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने बच्चों को उनके भविष्य के लिए शुभकामना दिया। डायरेक्टर संध्या कुशवाहा तथा इंचार्ज मिस कविता वर्मा ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं बैज अलंकरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता निरंतर मेहनत अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं। उन्होंने स्कॉलरशिप को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी पहल बताते हुए मेधावियों को भविष्य में भी निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
सुनील सक्सेना ने बच्चों उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। संस्थान के चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में बड़े सपने देखने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने की भावना विकसित करना है। संध्या कुशवाहा ने मुख्य अतिथि को पीएच.डी. उपाधि प्राप्त होने पर सम्मानित किया तथा सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएँ दीं। अंत में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रबंध समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और उपलब्धि की भावना से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम का संचालन मिस रिचा ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular