सीएमएस के मेधावी छात्र अपर मुख्य सचिव गृह से किये गये पुरस्कृत
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। सिटी मोंटेसरी स्कूल एक्सटेंशन गोमती नगर द्वितीय कैंपस (निकट शहीद पथ) में सिटी मोंटेसरी स्कूल के मेधावी छात्र सम्मानित किये गये। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने सीएमएस के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर सीएमएस संस्थापक डा. जगदीश गांधी एवं डा. भारती गांधी भी उपस्थित थे। समारोह में आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा में 99.75 प्रतिशत अंकांे के साथ प्रथम नेशनल रैंक अर्जित करने वाले आकाश श्रीवास्तव, फहीम अहमद एवं सिमरन सिंह को दो-दो लाख रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य 20 बच्चों को 1-1 लाख रूपए के नगद पुरस्कार से नवाजा गया।