बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जीवन में लक्ष्य सदैव बड़ा बनाना चाहिए और उसकी प्राप्ति के लिए उस पर निरंतर फोकस तथा समय का सदुपयोग आवश्यक है। ऊँचा स्थान प्राप्त करने के लिए महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। किसी भी विद्यार्थी के जीवन में माता-पिता एवं गुरुजनों का विशेष योगदान होता है, इसलिए उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए।
उक्त विचार उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में व्यक्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में जनपद का हाईस्कूल परीक्षाफल 90.65 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट परीक्षाफल 83.56 प्रतिशत रहा जो प्रदेश के औसत परिणाम से अधिक है। प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में कक्षा 10 के 9 एवं कक्षा 12 के 4 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है जिन्हें प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को सुनाया गया। जनपद स्तरीय सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 10 की महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा अर्पिता तथा छोटे लाल इंटर कॉलेज खानपुर की छात्रा शगुन वर्मा शामिल रहीं। कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की आकांक्षा वर्मा, आधुनिक भारतीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज भिटरिया के अंशुमान सिंह, श्री साईं इंटर कॉलेज जैदपुर की नायला उबेद, श्री साईं इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की अनुष्का वर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशव नगर की दीपांशी तथा प्रतिभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नरैनी की सिदरा वारसी शामिल रहीं।
सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 21,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रेषित करने की बात कही जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







