Sunday, June 7, 2026
HomeTrendingमेधावी विद्यार्थियों का मिला सम्मान, शिक्षा एवं प्रतिभा को प्रोत्साहन

मेधावी विद्यार्थियों का मिला सम्मान, शिक्षा एवं प्रतिभा को प्रोत्साहन

-

  • मेधावी विद्यार्थियों का मिला सम्मान, शिक्षा एवं प्रतिभा को प्रोत्साहन

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्वर्ण पदक एवं 21,000 की धनराशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सांसद श्री निषाद ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि ज्ञान और योग्यता व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी उपलब्धियों को नई शुरुआत मानते हुए उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों और अवसरों का लाभ उठाकर विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं।
उक्त अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। संबोधन एवं कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों द्वारा देखा एवं सुना गया। मुख्यमंत्री जी ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, कोऑपरेटिव बैंक हमीरपुर-महोबा के उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अरुण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक महेश गुप्ता, मोहम्मद जलीश खान सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular