बिजली कटौती एवं पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत को लेकर दिया गया ज्ञापन
सपाजनों ने तहसील परिसर पहुंचकर किया प्रदर्शन
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बिजली कटौती और तेल-गैस की कीमतों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता, किसान और छोटे व्यापारी परेशान हैं, वहीं रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में घंटों बिजली गायब रहने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी खराब हैं जहां किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए, अनियोजित कटौती पर रोक लगे तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को कम किया जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने में पूर्व विधायक अलगू चौहान, प्रभुनाथ यादव, प्रधान श्याम सुन्दर चौहान, प्रधान वीरेन्द्र यादव राहुल गौड़, धनंजय यदुवंशी, सूबेदार यादव, कृष्णचंद यादव, तौफीक अहमद, लाल बहादुर यादव, रवि गौतम, रवीन्द्रनाथ, संतोष यादव, लाल यादव, मित्रसेन, ओम प्रकाश, जफरुद्दीन, राकेश यादव, श्रवण कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







