


सरकारी राशन की आपूर्ति एवं वितरण समय पर त्यौहार को देखते हुए सुनिश्चित की जाय। धार्मिक स्थलों पर पुलिस के जवान विशेष तौर से सतर्कता बरतें। खराब हैंडपम्प, सोलर एवं स्ट्रीट लाइट, विद्युत के जर्जर तारों व खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत समय से की जाय, ताकि त्यौहारों में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। इस अवसर पर संदीप यादव, नूर अली सलमानी, नासिर राजा, अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





